1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. इन लोगों को नहीं करना चाहिए हल्दी वाले दूध का सेवन

इन लोगों को नहीं करना चाहिए हल्दी वाले दूध का सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 12, 2016 08:58 am IST,  Updated : Mar 12, 2016 09:58 am IST

हल्दी एंटीसेप्टिक होती है। अगर यह दूध के साथ मिल जाए तो इसका फायदा दोगुना बढ़ जाता है। हल्‍दी दूध बीमारियों के साथ दर्द से तुरंत आराम देता है। चाहे आपको अपना वजन घटाना हो , लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। जानिए किसे।

stomach pain
stomach pain

पेट संबंधी समस्या
पुरुषों के ज्यादा हल्दी का सेवन करनें से इंर्फटिलिटी की भी समस्या हो जाती है। इससे स्पर्म का प्रोडक्शन कम हो जाता है, ऐसा रिसर्च में कहा गया है और अधुक मात्रा में हल्दी खाने से पेट में गैस की समस्या होती है। इससे डायरिया और कब्ज भी हो सकता है।

नपुंसकता  का बन सकता है कारण
हल्दी में टेस्टोस्टेरॉन के स्तर को कम कर देती हैं।  इससे स्पर्म की सक्रियता में कमी आ जाती है। अगर आप अपनी फैमिली प्लान कर रहे हैं तो कोशिश कीजिए कि हल्दी वाले दूध का सेवन संयमित रूप से करें।

एलर्जी और गॉलब्लैडर की समस्या
अगर आपको मसालें खानें से एलर्जी हो जाती है तो आप हल्दी का भी इस्तेमाल बंद कर दें। यह आपकी एलर्जी को और बढ़ा सकती है। हल्दी गॉलब्लैडर में स्टोन बनाने का भी काम कर सकती है। इसके अलावा यह गैस भी बना सकता है।

जिस व्यक्ति की सर्जर हुई हो
यदि आपकी किसी भी तरह की सर्जरी हुई हैं तो उस समय हल्दी के दूध का सेवन अधिक मात्रा में न करें. ऐसे करनें से शरीर में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हो जाती है।

ये भी पढ़े- रोगमुक्त रहना हो तो न रहें क्लीन शेव, जानिए दाढ़ी रखने के फायदे

अगली स्लाइड में पढ़े और किसे नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल