1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! आप नहाते समय ये गलतियां तो नहीं करते, हो सकती है हानिकारक

सावधान! आप नहाते समय ये गलतियां तो नहीं करते, हो सकती है हानिकारक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 28, 2016 06:11 pm IST,  Updated : Jun 28, 2016 06:13 pm IST

नहाते समय की गई कई गलतियों के कारण हमें शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। हम अपनी खबर में ऐसे ही कुछ गलतियों के बारें में बता रहे हैं। जिन्हें नहाते समय कभी भी नहीं करना चाहिए। जिससे कि आप हमेशा हेल्दी रहें। जानिए इन गलतियों के बारें में।

bathing- India TV Hindi
bathing

हेल्थ डेस्क: हमारे लिए नहाना बहुत ही जरुरी है। इससे हमारी सेहत पर भी फर्क पडता है। कहा जाता है कि आपको जितना भी थकान या फिर आलस् आ रहा हो। बस नहा लें। आपकी थकान, आलस्य सब झट से गायब हो जाता है। लेकिन कई ऐसे काम हम नहाते समय करते हैं जोकि हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नही हैं।

ये भी पढ़े-

इससे हमें कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। हम अपनी खबर में ऐसे ही कुछ गलतियों के बारें में बता रहे हैं। जिन्हें नहाते समय कभी भी नहीं करना चाहिए। जिससे कि आप हमेशा हेल्दी रहें। जानिए इन गलतियों के बारें में।

  • कई लोगो के साथ ये समस्य़ा होती है कि वह शॉवर से नहाना पसंद करते है, लेकिन आप जानते है कि ज्यादा देर शॉवर में नहाने से आपकी स्किन का मॉइश्चर खत्म हो जाता है। जिसके कारण आपके चेहरे में झुर्रियों जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।
  • अगर आप शैंपू करने के बाद हमेशा कंड़ीशनर नहीं करते है तो लगाना शुरु कर दें। क्योंकि इसके इस्तेमाल से आपके बाल ड्राई न होगें।
  • अगर आप नहाने से पहले वैक्स या फिर शेविंग करते है, तो आप इसे करना छोड़ दें। क्योंकि वैक्स करने से पोर्स खुल जाते है। इसके बाद आप नहाते है तो आपकी स्किन डाई हो जाएगी। इसलिए नहाने के बाद शेविंग करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और गलतियों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल