Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! तेजी से फैल रहा है वायरल हेपेटाइटिस, ऐसे करें बचाव

सावधान! तेजी से फैल रहा है वायरल हेपेटाइटिस, ऐसे करें बचाव

Edited by: India TV Lifestyle Desk Published : Jul 27, 2017 02:24 pm IST, Updated : Jul 27, 2017 02:26 pm IST

आज के समय में अनियमित खानपान और खराब दिनचर्या के कारण पेट संबंधी बीमारियां आसानी से आपको अपने चपेट में ले लेती है। इसी का एक रुप है वायरल हेपेटाइटिस। अब ये तेजी से भारत में भी फैल रहा है। ऐसे करें खुद का बचाव।

 Hepatitis
Hepatitis

उन्होंने कहा, "हेपेटाइटिस बी एचसीवी की तुलना में 10 गुना और एचआईवी से 50-100 गुना ज्यादा संक्रामक है। एचबीवी ड्रिप में सात दिनों तक जीवित रह सकता है और संक्रमण पैदा करने में सक्षम रहता है। इसी कारण से हेपेटाइटिस बी को एचआईवी से ज्यादा खतरनाक संक्रमण माना जाता है।"

डॉ. अग्रवाल ने कहा, "तीव्र वायरल हेपेटाइटिस के लक्षणों में थकान, फ्लू जैसे लक्षण, गहरे रंग का मूत्र, हल्के रंग का मल, बुखार और पीलिया आदि शामिल हैं। हालांकि, तीव्र वायरल हेपेटाइटिस भी कम लक्षणों के साथ हो सकता है और अज्ञात रह सकता है। कई बार, तीव्र वायरल हेपेटाइटिस बड़े पैमाने पर यकृत संबंधी विफलता का कारण बन सकता है।"

उन्होंने कहा कि तीव्र वायरल हेपेटाइटिस के लिए प्रारंभिक उपचार में मितली, उल्टी और पेट दर्द के लक्षणों से राहत मिलना प्रमुख है। यदि दवा से किसी रोगी में विपरीत लक्षण दिखने लगें तो दवा रोक देना बेहतर है। बिगड़ा हुआ जिगर सामान्य रूप से दवाओं से ठीक नहीं हो पाता।

ऐसे करें बचाव

टीका लगवाएं

हेपेटाइटिस ए और बी टीके बहुत प्रभावी होते हैं और इन्हें अलग इंजेक्शन से लगाना चाहिए। अपने चिकित्सक से परामर्श करना और किसी भी संक्रमण से बचने के लिए समय पर टीकाकरण करना बेहतर होता है।

हाथ धोने की आदत
यह सुनिश्चित करें कि परिवार में हर कोई बाथरूम जाने (या डायपर बदलने) के बाद और भोजन करने से पहले हाथ धोए।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement