1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! तेजी से फैल रहा है वायरल हेपेटाइटिस, ऐसे करें बचाव

सावधान! तेजी से फैल रहा है वायरल हेपेटाइटिस, ऐसे करें बचाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 27, 2017 02:24 pm IST,  Updated : Jul 27, 2017 02:26 pm IST

आज के समय में अनियमित खानपान और खराब दिनचर्या के कारण पेट संबंधी बीमारियां आसानी से आपको अपने चपेट में ले लेती है। इसी का एक रुप है वायरल हेपेटाइटिस। अब ये तेजी से भारत में भी फैल रहा है। ऐसे करें खुद का बचाव।

tattoo
tattoo

किसी अन्य के रक्त संपर्क से बचें
रक्त का कोई भी संपर्क हेपेटाइटिस बी और सी को प्रसारित कर सकता है। इसलिए अगर आप इसके संपर्क में आते हैं तो अच्छी तरह से हाथ धो लें।

टैटू से सावधान रहें
किसी लाइसेंसधारी पेशेवर द्वारा ही टैटू गुदवाएं। सुइयों और टैटू से हेपेटाइटिस होने का डर रहता है।

सुरक्षित सेक्स
उचित गर्भनिरोधक विकल्प का उपयोग करें। यौन साथी अधिक होने पर हेपेटाइटिस संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है।

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल