Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. एक्सरसाइज करने के बावजूद अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो ये हैं वजह

एक्सरसाइज करने के बावजूद अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो ये हैं वजह

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Jan 04, 2019 01:21 pm IST, Updated : Jan 04, 2019 01:21 pm IST

अगर एक्सरसाइज करने के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो पा रहा है तो उसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

Weight loss- India TV Hindi
Weight loss

अधिक वजन होने की वजह से आप फिट नहीं रह पाते हैं। जिसकी वजह से कई बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। वजन कम करना इतना आसान नहीं होता है। वजन कम करने के लिए लोग एक्सरसाइज योग, डाइटिंग करनी पड़ती है। मगर कई लोग ये सभी चीजें करने के बावजूद भी वजन कम नहीं कर पाते हैं। आपके वजन कम ना होने के पीछे कई कारण होते हैं। इन कारणों के बारे में जानकर आप अपने बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं। तो आइए आपको इन कारणों के बारे में बताते हैं।

भूखा रहना:

स्वस्थ रहने के लिए अस्वस्थ भोजन के सेवन से बचना चाहिए। मगर इसका मतलब यह नहीं की आप भूखे रहें। अगर आपको भूख लग रही है तो आप सलाद खा सकते हैं मदर भूखे ना रहें। सलाद खाने से आप बाद में ज्यादा खाने से बच जाते हैं।

पर्याप्त नींद नहीं लेना:
वजन कम करने के लिए आराम करना भी जरुरी होता है। अगर आप पूरी नींद नहीं लेते हैं तो आपके शरीर में एक्सरसाइज करने के लिए एनर्जी नहीं होती है और आप थका हुआ महसूस करते हैं।

जल्दी खाना खा लेना:
वजन कम करने के लिए समय से खाना बेहद जरुरी होता है। इसके लिए अगर आप जल्दी खा लेते हैं तो अच्छी बात हैं मगर इसके साथ आपको अपने सोने का टाइम भी मैनेज करना पड़ता है। क्योंकि अगर आप 8 बजे खाना खा लेते हैं और 1 बजे सोते हैं तो सोते समय आपको दोबारा भूख लग सकती है।

हेल्दी फूड्स नहीं खाना:
कई लोग वजन कम करने के लिए प्रोपर खाने की जगह प्रोटीन शेक, प्रोटीन बार, टेबलेट्स का सेवन करने लगते हैं। जिसकी वजह से उनका वजन कम नहीं हो पाता है। वजन कम करने के लिए हेल्दी फूड्स का सेवन करना भी जरुरी होता है।

Also Read:

फिल्मफेयर के कवर पेज के कारण ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, यूजर्स ने दी ये सलाह

1826 घंटे में तैयार हुआ था प्रियंका चोपड़ा का 24 लाख मोती जड़ा हुआ क्रिश्चियन वेडिंग गाउन, मेकिंग Video हुआ वायरल

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement