1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. आयुर्वेद के हिसाब से कुछ इस तरीके से होनी चाहिए सुबह की शुरुआत

आयुर्वेद के हिसाब से कुछ इस तरीके से होनी चाहिए सुबह की शुरुआत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 07, 2018 07:36 pm IST,  Updated : Sep 07, 2018 07:36 pm IST

सुबह उठते ही हमारे दिमाग में पूरे दिन की प्लानिंग शुरू हो जाती है कैसे क्या करना है? कई लोग मॉर्निंग वॉक पसंद करते हैं, तो कई लोग न्यूज पेपर पढ़ना, तो कई लोग अपनी चाय की सीप से अपनी सुबह की शुरुआत करते हैं।

आयुर्वेद के हिसाब से...- India TV Hindi
आयुर्वेद के हिसाब से कुछ इस तरीके से होनी चाहिए सुबह की शुरुआत

नई दिल्ली: सुबह उठते ही हमारे दिमाग में पूरे दिन की प्लानिंग शुरू हो जाती है कैसे क्या करना है? कई लोग मॉर्निंग वॉक पसंद करते हैं, तो कई लोग न्यूज पेपर पढ़ना, तो कई लोग अपनी चाय की सीप से अपनी सुबह की शुरुआत करते हैं। सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना है यह बहुत ही पर्सनल चीजें हैं लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि कैसे सुबह उठने से लेकर रात के सोने से पहले तक आपको क्या करना है। आज आपको बताते हैं आयुर्वेद के हिसाब से सुबह के वक्त कैसे क्या करना चाहिए? आयुर्वेद के मुताबिक अगर आपको अपनी लाइफ में शांति और समृद्धि चाहिए तो सबसे पहले डिजिटल वर्ल्ड से दूरी बनाएं। हर वक्त फोन, लैपी या सोशल मीडिया पर रहने से आपकी लाइफ से शांति खत्म होने लगती है।

सुबह की शुरुआत चाय से बिल्कुल न करें
सुबह की शुरुआत चाय से बिल्कुल न करें

सुबह जल्दी उठे

आयुर्वेद के मुताबिक हर व्यक्ति को ब्रह्म मुहुर्त में ही उठना चाहिए। इसका मतलब यह हुआ कि आप सूर्य उदय से दो घंटे पहले अपना बिस्तर छोड़ दें। ऐसा करने से आपके शरीर को कई फायदे होते हैं। आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है, शरीर और स्किन हमेसा फ्रेश रहता है।

ठंडे पानी से चेहरा धोएं
ठंडे पानी से चेहरा धोएं

ठंडे पानी से चेहरा धोएं
सबसे पहले उठकर ठंडे पानी से चेहरा धोएं। यह आपके आंख और स्किन के लिए काफी फायदेमंद है।

सुबह और रात दो वक्त बाथरूम जरूर जाएं

आयुर्वेद के हिसाब से अगर आप रात के वक्त बाथरूम जाते हैं तो अच्छी बात है क्योंकि ऐसा करने से आपकी शरीर की गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाती है और आपको नींद अच्छी आती है। आयुर्वेद के मुताबिक एक बार सुबह और एक बार शाम को बाथरूम जरूर जाना चाहिए। यह आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।

ठीक से ब्रश करें
ठीक से ब्रश करें

ठीक से ब्रश करें
सुबह उठते ही ठीक से ब्रश करें। अगर आप अच्छे तरीक से ब्रश करेंगे तो पूरे दिन फ्रेश फिल करेंगे।

गार्गल करें
अक्सर गले की प्रॉब्लम होने के बाद भी हम सभी लोग गार्गल करते हैं लेकिन आयुर्वेद के हिसाब से हमें रोजाना गार्गल करना चाहिए। ऐसा करने से हमारे गले से जुड़ी जो भी इंफेक्शन होती है वह ठीक हो जाती है।

ऑयलिंग करें
हमेशा से कोशिश करें ऑयलिंग करें , गर्मी के दिनों में सप्ताह में दो बार और ठंड में कम से कम सप्ताह में 3 बार ऑयलिंग जरूर करें। समय की कमी की वजह से आप पूरे शरीर में मसाज नहीं कर पा रहे हैं तो टाइम कि कमी की वजह से नाभी, पैरों, सिर, कान, हाथ और केहुनी में तेल मालिश कर सकते हैं। आप अक्सर ध्यान देंगे कि ऑयल करने से आपकी हेल्थ ठीक रहती है। शरीर के मालिश के लिए नारियल तेल, सरसों तेल, ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आयुर्वेद के हिसाब से कुछ इस तरीके से होनी चाहिए सुबह की शुरुआत
आयुर्वेद के हिसाब से कुछ इस तरीके से होनी चाहिए सुबह की शुरुआत

एक्सरसाइज जरूर करें
आयुर्वेद के मुताबिक आप अपनी दिन की शुरुआत वर्कआउट से करें। ये आपके शरीर के ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी अच्छा है और यह आपके शरीर में लचीलापन भी लाती है। अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर पा रही हैं तो आप .योगा कर सकते हैं सिर्फ यही नहीं आप मॉरनिंग वॉक पर भी जा सकते हैं। ऐसा करने से आपकी शरीर से जुड़ी जितनी भी प्रॉब्लम होती है वह ठीक हो जाती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल