1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! किडनी खराब होने की यह है बड़ी वजह, शरीर में दिखे यह लक्षण तो न करें इग्नोर

सावधान! किडनी खराब होने की यह है बड़ी वजह, शरीर में दिखे यह लक्षण तो न करें इग्नोर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 12, 2018 01:12 pm IST,  Updated : Mar 12, 2018 01:12 pm IST

क्या आपको पता है हर साल लगभग 850,000 लोग किडनी खराब होने की वजह से मर जाते हैं। और यह बस आपकी खराब लाइफस्टाइल और खराब खान पान की वजह से होती है। क्योंंकि आपकी खराब लाइफस्टाइल का सीधा असर आपकी किडनी पर पड़ता है।

कैसे रखें अपनी किडनी को स्वस्थ्य
कैसे रखें अपनी किडनी को स्वस्थ्य

कैसे रखें अपनी किडनी को स्वस्थ्य
आज के समय में किडनी की समस्या अधिकतर लोगों को होती है। यह समस्या तब ज्यादा हो जाती है जब कोई शरीर को लेकर लापरवाही बरतने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी किडनी की समस्या का निदान हो, तो न केवल आप हेल्दी फूड खाएं बल्कि शराब और स्मोकिंग जैसी आदतों को बाय कर दें। इसके अलावा आप नियमित रूप से व्यायाम करें, क्योंकि व्यायाम किडनी को स्वस्थ्य तो रखेगा ही साथ ही शरीर के बाकी अंग फिट रहेंगे।

किडनी से संबंधित समस्याएं
आप किडनी को दुरुस्त रखने के लिए अपने उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में रखिए साथ ही ब्लड सुगर के लेवल का निरंतर जांच करवाते रहिए। जो लोग दवाई का सेवन ज्यादा करते हैं वह ध्यान दें कि इससे किडनी खराब होने की समस्या उत्पन हो सकती है। कई पिल्स और पेनकिलर तो आपके किडनी को सीधे नुकसान पहुंचाते हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल