1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. काम के दौरान खुद को फिट रखना चाहते हैं तो काम आएंगे ये टिप्स

काम के दौरान खुद को फिट रखना चाहते हैं तो काम आएंगे ये टिप्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 10, 2019 08:32 am IST,  Updated : Jan 10, 2019 08:34 am IST

अगर आप पूरे दिन एक ही जगह बैठकर काम करते रहते हैं तो खुद को फिट रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

Desk job- India TV Hindi
Desk job

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज करना और फिट रहना बेहद जरुरी होता है। अगर आप शारीरिक गतिविधियां नहीं करते हैं तों आपको कई बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। जब आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपके शरीर को मजबूती मिलती है और आप बीमार भी कम पड़ते हैं। जिन लोगों को डेस्क पर बैठकर काम करना होता है उन लोगों को एक्सरसाइज करने की खास जरुरत होती है। जब आप लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं तो इससे आपकी हेल्थ पर असर पड़ने लगता है। यह जानने के बाद भी कई लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं। अगर आपको काम की वजह से एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिलता है तो इसके लिए आप टिप्स की मदद ले सकते हैं। जिसकी मदद से आप कम समय में फिट रह सकते हैं।

सीढ़ियों का प्रयोग करें:

अगर आपको एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिलता है तो आप ऑफिस में लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का प्रयोग करें। यह कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इसके साथ ही आपका स्टेमिना, सहनशक्ति और पैरों को मजबूत बनाता है। 

थोड़ी-थोड़ी देर में खड़े हों:
अगर आपको पूरे दिन डेस्क पर बैठकर काम करना होता है तो काम के दौरान थोड़ी-थोड़ी देर में खड़े होते रहें। 

ब्रेक में एक्सरसाइज करें:
काम के दौरान जब भी ब्रेक लें तो उसे वेस्ट ना करें। उस दौरान एक्सरसाइज करने की कोशिश करें। आप एक्सरसाइज करने के लिए अपनी डेस्क के पास रेसिस्टेंस बैंड या हैंड वेट रख सकते हैं। जिससे की जब समय मिले आप एक्सरसाइज कर लें।

पानी पिएं:
शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा होने पर आप बीमारियों से दूर रहते हैं। सिर्फ ये ही नहीं हाइड्रेट रहने से कैलोरी का सेवन भी कम हो जाता है। इसके साथ ही ठंडा पानी पीने से कैलोरी बर्न होती हैं।

Also Read:

सौंफ में हैं कई औषधियों के गुण, इसके इस्तेमाल से ऐसे रहें स्वस्थ

छत्तीसगढ़ का अजीब गांव, जहां 40 की उम्र में ही आ जाता है बुढ़ापा

वजन बढ़ाने में मदद करेंगे हैं ये आयुर्वेदिक तरीके

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल