1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. करें ये 7 योगासन और पाएं पेट की चर्बी सहित कई बीमारियों से छुटकारा

करें ये 7 योगासन और पाएं पेट की चर्बी सहित कई बीमारियों से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 19, 2016 07:08 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 11:04 pm IST

योग करने से आपको किसी भी तरह की बीमारी नहीं होती है। साथ ही आप शारीरिक और मानसिक रुप से हेल्दी होते हैं। अगर आप चाहते है कि आपको इस मोटापा से निजात मिल जाएं तो अपनाएं ये योगासन जिससे मोटापा कम होने के साथ-साथ कई बीमारियों से निजात मिल सकता हैं।

titli asan
titli asan

तितली आसन

यह आसन पेट और जांघ पर असर डालता है। यदि आपको पतले पैर चाहिए तो इस आसन को जरुर करें। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले एक स्थान पर दरी या कंबल बिछाकर उस पर बैठ जाएं। दोनों पैरों को सामने की ओर फैला लें। दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ें और दोनों तलवों को आपस में मिला लें। अब अपने दोनों हाथों से पैरों की अंगुलियों को पकड़े और एड़ी को शरीर के पास लाने का प्रयास करें। आपके हाथ बिल्कुल सीधे होने चाहिए और शरीर को भी पूरी तरह सीधा रखें जिससे रीढ़ की हड्डी भी सीधी हो जाए।

इसके बाद नार्मल मोशन से सांस लें और दोनों पैरों के घुटनों को एक साथ ऊपर की ओर लाएं फिर नीचे की ओर लाएं। ऐसा करते हुए कोशिश करें कि पैर जमीन को न छूने पाए। इस तरह अपने पैरों को लगातार 20-25 बार ऊपर-नीचे की ओर ले जाएं, ध्यान रखें की झटका न लगे। इसके बाद पैरों को धीरे-धीरे सीधा कर लें और कुछ समय तक शरीर को ढीला छोड़ दें।

महिलाओ में गर्भाशय संबंधी समस्या और मांसपेशियों में खिंचाव इस आसन से दूर हो जाते हैं। नियमित आसन करने से मोटापा से निजात पाया जा सकता हैं।

अगली स्लाइड में पढ़िए ट्री पोज के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल