1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. करें ये 7 योगासन और पाएं पेट की चर्बी सहित कई बीमारियों से छुटकारा

करें ये 7 योगासन और पाएं पेट की चर्बी सहित कई बीमारियों से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 19, 2016 07:08 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 11:04 pm IST

योग करने से आपको किसी भी तरह की बीमारी नहीं होती है। साथ ही आप शारीरिक और मानसिक रुप से हेल्दी होते हैं। अगर आप चाहते है कि आपको इस मोटापा से निजात मिल जाएं तो अपनाएं ये योगासन जिससे मोटापा कम होने के साथ-साथ कई बीमारियों से निजात मिल सकता हैं।

balaasan- India TV Hindi
balaasan

हेल्थ डेस्क: अक्सर आप अपने मोटापे और खासतौर पर तोंद को लेकर काफी परेशान रहती हैं। जिसके कारण आप डाइटिंग शुरु कर देते है। या फिर घंटो जिम में जाकर पसीना बहाते है। इतना ही नही मार्केट में उलब्ध दवाएं भी खाने लगते है। जिससे कि आपकी टमी कम हो जाए। लेकिन इन दवाओं से टमी कम होने के बजाए और अधिक साइड इफेक्ट होते है। जो आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

ये भी पढ़े-

अगर आप सच में इस मोटापा से निजात पाना चाहते है तो योगा काफी लाभकारी साबित हो सकते है। योग करने से शरीर की मजबूत के साथ मासपेशियां टोन होती हैं। यदि आप मोटापे की समस्या से परेशान है और बिना जिम जाए मोटापा घटाना चाहते है तो योग करना शुरु कर दें। इसके साथ ही योगा करने से कई बीमारियों से भी निजात मिल जाएगी।

योग करने से आपको किसी भी तरह की बीमारी नहीं होती है। साथ ही आप शारीरिक और मानसिक रुप से हेल्दी होते हैं। अगर आप चाहते है कि आपको इस मोटापा से निजात मिल जाएं तो अपनाएं ये योगासन जिससे मोटापा कम होने के साथ-साथ कई बीमारियों से निजात मिल सकता हैं।

बलासन

 

बलासन उन लोगों के लिए अच्छा आसन है जिन्होंने योगासन की शुरुआत की हो। इससे पेट की चर्बी भी कम होती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। गर्भवती महिलाएं या घुटने के रोग से पीड़ित लोग इस य़ोगासन को न करें। इस योगासन को करन के लिए सबसे पहले घुटने के बल जमीन पर बैठ जाएं जिससे शरीर का सारा भाग एड़ियों पर हो। गहरी सांस लेते हुए आगे की ओर झुके। आपका सीना जांघों से छूना चाहिए और माथे से फर्श छूने की कोशिश करें। कुछ सेकंड इस अवस्था में रहने के बाद सांस छोड़ते हुए वापस उसी अवस्था में आ जाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और योगासन के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल