1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. एक दिन की छुट्टी का लेना हो मजा, तो जाएं यहां

एक दिन की छुट्टी का लेना हो मजा, तो जाएं यहां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 20, 2016 03:01 pm IST,  Updated : Mar 21, 2016 08:07 am IST

हम पूरे हफ्ते बस काम में लगे रहते है और इस काम की वजह से हम अपने आप को बहुत स्ट्रेस में डाल देते है। जिससे निकलने के लिए हमे एक दिन का आराम मिल जाए तो उसमें सुकुन मिल जाता है। और हम ऐसी जगह या फिर ऐसा कुछ प्लान करते है कि हमारे यह एक दिन यादगार बन

tourist place around the delhi- India TV Hindi
tourist place around the delhi

नई दिल्ली: हम पूरे हफ्ते बस काम में लगे रहते है और इस काम की वजह से हम अपने आप को बहुत स्ट्रेस में डाल देते है। जिससे निकलने के लिए हमे एक दिन का आराम मिल जाए तो उसमें सुकुन मिल जाता है। और हम ऐसी जगह या फिर ऐसा कुछ प्लान करते है कि हमारे यह एक दिन यादगार बन जाएं। तो इसमें सबसे बढ़ी समस्या होती है कि एक दिन में कहां जाएं। तो टेंशन लेने की जरुरत नहीं है।

ये भी पढ़े

दिल्ली के आसपास ही ऐसी जगह है जहां पर आप जाकर हर थकान को भूल जाएगे। इन जगाहों पर और अपनी इस एक दिन की छुट्टी को यादगार भी बना पाएंगे और साथ ही यहां जाकर अपने को प्रकृति के बेहद नजदीक पाकर अपने को रिलैक्स फील करवा पाएंगे। अपनी खबर में दिल्ली के आसपास की ऐसे जगहों के बारें में बताएगे जहां पर आप खुद को नेचर के बीच पाएगे। 

सिलिसढ़ लेक

दिल्ली के नजदीक ये झील बहुत खूबसूरत है। राजस्थान के अलवर में ये झील दिल्ली से 165 किलोमीटर दूर है। इस झील में आप वोटिंग के साथ-साथ ही स्कूबा डाइविंग, जेट स्की और वाटर जॉर्बिंग का भी लुफ्त उठा सकते है। इस सिलिसढ़ झील को महाराजा विनय सिंह ने 1845 में अलवर शहर को पीने का पानी अलवर वासियो कर पहुंचाने के लिए करवाया था। यहां पर घूमने के लिए बहुत है सुंदर जगह है।

तिल्यार लेक
ये झील रोहतक में बनी है। जो कि दिल्ली के पीरागढ़ी से 55 किलेमीटर की दूरी पर है। इस लेक में आप वोटिंग का भी मजा उठा सकते है। ये झील 132 एकड़ में फैली हुई है इस झील के आसपास का वातावरण काफी शांत है। यहां की हरियाली एक सुकून पहुंचाती है जिससे आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी। साथ ही यहां का बड़ा सा खूबसूरत लॉन आपको घंटो बैठने के लिए मजबूर कर देगा। इस लेक में आपको आकर खाने के लिए भटकना नही पड़ेगा। यहां आपको रेस्टोरेंट आपकी भूख को भी शांत कर देगे। यह लेक गर्मियो में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक और सर्दियों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।  साथ ही अगर आप थोड़ा हिम्मती है और जानवरों से प्यार है तो यह जगह आपके लिे बेस्ट है। यहां पर आपको शेर, बाघ आदि जानवर आसानी से देखने को मिल जाएगे। यहां पर आप अपनी फैमिली के साथ फुल एंजॉव कर सकते है।

अगली स्लाइड में पढ़े और जगाहों के बारे में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल