1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. वर्ल्‍ड एड्स डे: जानिए HIV के बारें में कुछ अनजाने तथ्य

वर्ल्‍ड एड्स डे: जानिए HIV के बारें में कुछ अनजाने तथ्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 01, 2016 11:30 am IST,  Updated : Dec 01, 2016 11:31 am IST

कई लोगों का मानना है कि अगर एचआईवी पॉजीटिव निकला तो वह एड्स से ग्रसित है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। जानिए ऐसे ही कुछ एड्स संबंधी तथ्यों के बारें में। जिनके बारें में बहुत ही कम लोगों को पता है।

pragnant
pragnant

संक्रमित मां से बच्‍चे को बचाया जाना हुआ आसान
अगर सही समय पर जांच व इलाज करवा लिया जाए, तो संक्रमित गर्भवती महिला से होने वाले बच्‍चे को इस रोग से बचाया जा सकता है। आंकड़ों के अनुसार साल 2012 में एचआईवी से संक्रमित 62 फीसदी गर्भवती महिलाओं को ऐसी दवा दी गयी जिससे होने वाले बच्‍चों को इस खतरे से बचाया जा सके।

एआरटी रोकती है एचआईवी का प्रभाव
एंटीरेट्रोवायरल थैरेपी से एचआईवी को शरीर में बढ़ने से रोका जा सकता है। ऐसा करके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को लंबे समय तक कायम रखा जा सकता है। इससे शरीर को संक्रमण का खतरा भी कम होता है। अगर एचआईवी से संक्रमित साथी एआरटी थैरेपी ले रहा है, तो उसे साथी को भी यौन संबंधों के द्वारा संक्रमण होने का खतरा काफी कम हो जाता है।

HIV से बढ़ता है टीबी का खतरा
साल 2012 में HIV संक्रमित करीब तीन लाख 32 हजार लोगों की मौत टीबी से हुई। यह उस वर्ष दुनिया में एचआईवी से होने वाली कुल मौतों का बीस प्रतिशत था।

अगली स्लाइड में पढ़े और अनजाने तथ्यों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल