1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बच्चों में विटामिन डी की कमी से निजात दिलाएगा ये खास चीज

बच्चों में विटामिन डी की कमी से निजात दिलाएगा ये खास चीज

 Edited By: IANS
 Published : Apr 10, 2018 12:55 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 12:55 pm IST

देश में लोगों विशेषकर स्कूली छात्रों में विटामिन डी की कमी की बढ़ती समस्या के मद्देनजर एफएसएसएआई ने एनसीईआरटी, एनडीएमसी, उत्तरी एमसीडी और क्वालिटी लि. के साथ मिलकर स्कूलों में सुबह की असेम्बली को 11: 00 बजे से 1: 00 बजे करने का आग्रह करते हुए एक अनूठी पहल 'प्रोजेक्ट धूप' की शुरुआत की है।

health care
health care

उन्होंने कहा, "लोकप्रिय धारणा के विपरीत कि सुबह की धूप हमारी हड्डियों के लिए सबसे अच्छी है, यह वास्तव में 11 बजे सुबह से एक बजे दोपहर तक की धूप है जो कि मानव शरीर में विटामिन डी के स्तर को बढ़ाने में सबसे अधिक फायदेमंद है। इसलिए, यह बेहद महत्वपूर्ण है कि बच्चों को मजबूत हड्डियों और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए धूप से अवगत कराया जाए।" 

एनसीईआरटी, एनडीएमसी और उत्तर एमसीडी स्कूलों और स्कूल के अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने कहा, "हम निश्चित रूप से इस अवसर को गंभीरता से देखेंगे। हम सभी स्कूलों को सुबह की असेंबली को दोपहर असेंबली में बदलने की सलाह देंगे। यह छोटा कदम बच्चों को स्वस्थ वयस्कों में विकसित करने में मदद कर सकता है।"

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल