1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बिना पैसे खर्च किए सिर्फ 3 मिनट में यूं पाएं पीले दांतों से छुटकारा

बिना पैसे खर्च किए सिर्फ 3 मिनट में यूं पाएं पीले दांतों से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 29, 2017 08:24 pm IST,  Updated : Nov 29, 2017 08:31 pm IST

अगर दांतों के पीलापन होने पर भी व्यक्ति खुलकर हंसता है तो कोई ना कोई जरूर टोक देता है। जिसके कारण हमे शर्मिंदा होती है। इससे आप आसानी से घर में निजात पा सकते है। वो भी 3 मिनट में जानिए कैसे...

teeth- India TV Hindi
teeth

हेल्थ डेस्क: आज के समय में चमकते हुए दांत कौन नहीं चाहता है। मोतियों से चमक आपके व्यक्तित्व को भी निखारता है। साथ ही इससे आपका आत्मविश्वास बढता है। पीले दांत आपकी खूबसूरती को भी कम करता है साथ ही आपके आत्मविश्वास को भी गिराता है।

अगर दांतों के पीलापन होने पर भी व्यक्ति खुलकर हंसता है तो कोई ना कोई जरूर टोक देता है। जिसके कारण हमे शर्मिंदा होती है। इसलिए इनसे निजात पाने के लिए हम डेटिस्ट या फिर मार्केट में उपलब्ध प्रोडक्ट्स का यूज करते है। लेकिन आप जानते है कि आप अपने दांतो को बिना किसी खर्च के घर में कुछ मिनटों में आसानी से चमकदार दांत पा सकते है।

पीलापन होने का कारण

पीलापन कई कारणों से हो सकता है। यह दूषित खानपान, अधिक चाय या कॉफी का सेवन या दांतों की सफाई नहीं करते हैं उन्हें दांतों से संबंधित अधिक समस्याएं होती हैं।

ऐसे जानें आपके दांत पीले है कि नहीं
अगर आप सोचते है कि अपने दांतो को कैसे किसी चीज से तुलना करें, तो हम आपको बता दें कि ये काम कैसे कर सकते है। इसके लिए आप एक सफेद पेपर लें और इससे तुलना करें। अगर आप भी पीले  दांतो से परेशान है, तो इस घरेलू  उपाय से आसानी से पीले दांतो से निजात पा सकते है।

इस पेस्ट को बनाने के लिए बस आपको चाहिए हल्दी, बेकिंग सोड़ा और थोड़ा सा नारियल तेल। जानिए इसे बनाने और इस्तेमाल करने की विधि के बारें में।

ऐसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले एक छोटा सा बाउल लें। उसमें 4 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्म्च बेकिंग सोड़ा, ढाई चम्मच नारियल तेल को लेकर अच्छी तरह से मिला लें। इसे टूथब्रश  में लेकर दांतो में अच्छी तरह से लगाएं। कम से कम 3-5 मिनट दांतो में लगा रहने के बाद साफ पानी से कुल्ला कर लें।आप देखेंगे कि आपको  दांत सफेद हो गए है।

ये भी पढ़ें:

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल