1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. OMG! इस महिला ने मां के गर्भ में ही अपने अंदर समा लिया अपनी जुड़वा बहन को

OMG! इस महिला ने मां के गर्भ में ही अपने अंदर समा लिया अपनी जुड़वा बहन को

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2017 08:10 am IST,  Updated : Apr 08, 2017 08:10 am IST

एक महिला है अमेरिका में जिसके पेट के बीचों-बीच एक लकीर बनी हुई है। इसके साथ साथ ही लकीर के दोनों तरफ की स्किन का रंग भी अलग-अलग है। इसके पीछे का रहस्य जान आप हैरान हो जाएंगे।

trailor- India TV Hindi
trailor

हेल्थ डेस्क: इस दुनिया में अजूबें लोगों की कमी नहीं है। हर तरफ कोई न कोई ऐसा होता ही है जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाते है कि ऐसा भी हो सकता है। जिसके बारें में हम कल्पना भी नहीं करते है। ऐसी ही एक महिला है अमेरिका में जिसके पेट के बीचों-बीच एक लकीर बनी हुई है। इसके साथ साथ ही लकीर के दोनों तरफ की स्किन का रंग भी अलग-अलग है। इसके पीछे का रहस्य जान आप हैरान हो जाएंगे।

ये भी पढ़े

हाल में ही अमेरिका में रहने वाली एक महिला ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में यह कहकर सनसनी फैला दी कि उसने गर्म में ही अपने जुड़वा भाई या बहन को निगल लिया था। इस महिला का नाम टेलर है।

इस कारण है टेलर की ऐसी स्किन

शुरुआत के दिनों में जब डॉक्टरों को दिखाया तो उन्हें लगा कि यह एक बर्थ मार्क है। लेकिन जब उनकी तबीयत काफी खराब रहने लगी तो जब डॉक्टरों ने टेलर की जांच की। जिसके नतीजे चौकाने वाले आए। डॉक्टरों ने बताया कि वह एक रेयर बीमारी से जूझ रही हैं। इसमें प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भ में दो अंडे आपस में जुड़कर एक हो जाते हैं।

ऐसे बनें दो डीएनए
डाक्टर्स ने बताया कि टेलर के साथ गर्भ में उनकी जुड़वां बहन या भाई भी था, लेकिन अंडों के जुडऩे की वजह से अंत में सिर्फ टेलर ने जन्म लिया, लेकिन टेलर की बॉडी के अंदर उनके जुड़वां भाई या बहन का डीएनए भी आ गया। जिसके कारण टेलर के शरीर में दो डीएनए मौजूद हैं।

अगली स्लाइड में देखे वीडियो आखिर ऐसा कैसे हुआ

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल