1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. World Health Day 2018: कुछ दिन पहले ही शरीर में दिखने लगती हैं डायबिटीज के लक्षण, ऐसे करें खुद का बचाव

World Health Day 2018: कुछ दिन पहले ही शरीर में दिखने लगती हैं डायबिटीज के लक्षण, ऐसे करें खुद का बचाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 06, 2018 06:23 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 06:36 am IST

वर्ल्ड हेल्थ डे 2018: डायबिटीज को लेकर अक्सर एक बात कही जाती है कि यह बीमारी आपके शरीर को धीरे-धीरे अंदर से कमजोर कर देती है। अगर इस बीमारी के भंयकर रूप को देखें तो यह देखते-देखते आपके शरीर को इतना कमजोर कर देती है जिसकी वजह से कोई भी बड़ी बीमारी आपके शरीर को अपना शिकार बना ले। जानिए इसके लक्षण और बचाव के कारण कारण

डायबिटीज
डायबिटीज

मधुमेह से ऐसे करें बचाव:-
नियमित व्यायाम करें: खराब लाइफस्टाइल मधुमेह के मुख्य कारणों में से एक है। रोजाना कम से कम 30-45 मिनट व्यायाम मधुमेह से बचने के लिए आवश्यक है।

संतुलित आहार: सही समय पर सही आहार जैसे फलों, सब्जियों और अनाज का सेवन बेहद फायदेमंद है। लम्बे समय तक खाली पेट न रहें।

वजन पर कंट्रोल रखें: उचित आहार और नियमित व्यायाम द्वारा वजन पर नियंत्रण रखें। कम वजन और उचित आहार से डायबिटीज के लक्षणों को ठीक कर सकते हैं।

पर्याप्त नींद: रोजना सात-आठ घंटे की नींद महत्वपूर्ण है। नींद के दौरान हमारा शरीर विषैले पदार्थों को बाहर निकाल कर शरीर में टूट-फूट की मरम्मत करता है। देर रात तक जागने और सुबह देर तक सोने से मधुमेह और उच्च रक्तचाप की संभावना बढ़ती है।

तनाव से बचें: तनाव आज हर किसी के जीवन का जरूरी हिस्सा बन गया है। मनोरंजक एवं सामाजिक गतिविधियों द्वारा अपने आप को तनाव से दूर रखने की कोशिश करें। साथ ही तनाव के दौरान सिगरेट का सेवन करने से मधुमेह की सम्भावना और अधिक बढ़ जाती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल