1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. World Liver Day 2019: दिखें ये लक्षण तो समझ लें कि आपका लिवर हो चुका है खराब

World Liver Day 2019: दिखें ये लक्षण तो समझ लें कि आपका लिवर हो चुका है खराब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 19, 2019 12:06 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 06:55 pm IST

World Liver Day 2019: हर साल 19 अप्रैल को World Liver Day मनाया जाता है। इसका मकसद लिवर की सेहत और उससे जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाना है। जानें विश्व गुर्दा दिवस में इससे संबंधित कुछ लक्षणों के बारें में।

World liver day- India TV Hindi
World liver day

World Liver Day 2019:  हर साल 19 अप्रैल को विश्व गुर्दा दिवस  ( World Liver Day) मनाया जाता है। इसका मकसद लिवर की सेहत और उससे जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाना है। World Well being Organisation के मुताबिक लिवर की बीमारी भारत में मौत की 10वीं सबसे बड़ी वजह है। लिवर हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है और हमारे पाचन में इसकी अहम भूमिका होती है। यह हमारे शरीर के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करता है, जैसे शरीर से विषैले पदार्थों और गंदगी को बाहर निकालता है।

लिवर की समस्या का सामना तब करना पड़ता है, जब अधिक मात्रा में शराब, धूम्रपान, तला हुआ भोजन और खट्टी चीजों का सेवन किया जाता है। लिवर के खराब होने के लक्षणों को पहले से पहचान लिया तो सही समय में इलाज करा खतरनाक बीमारियों से बच सकते है। जानिए इनके कुछ खास लक्षणों के बारें में।

भूख की कमी

अगर आपको लगातार भूख की कमी होती है, तो लीवर खराब होने का एक कारण हो सकता है। जब लीवर खराब होने लगता है तब उसमें टॉक्सिन जमा होने लगते है। जिसके कारण आपको भूख नहीं लगती है। इसके साथ ही विटामिन और मिनरल्स की कमी हो जाती है। जिसके कारण आपको थकान और कमजोरी का भी सामना करना पड़ता है।

उल्टी होना
अगर आपको बार-बार उल्टी या मितली हो रही है, तो यह भी एक लीवर खराब होने का लक्षण है। जब हमारे लीवर में टॉक्सिन की संख्या ज्यादा बढ़ जाती है, तो पाचन तंत्र में फर्क पड़ता है। जिसके कारण आपको यह समस्या होती है।

पैरो में सूजन
बिना ज्यादा चलें या ज्यादा पैर बैठने के अलावा आपके पैरों में सूजन बनी रहती है तो यह भी लीवर खराब होने का ही एक लक्षण है। इसका कारण है शरीर के हानिकारक टॉक्सिन आपके पैरों में जाकर इकट्ठा हो जाते है। जि के कारण ब्लड सर्कुलेशन में समस्या होती है। इसके अलावा आपके पेशाब का रंग पीला हो जाती है। जो कि लीवर के खराब होना दर्शाता है।

पेट में दर्द
अगर आपके पेट में दाहिनी ओर ऊपर की ओर दर्द होता है, तो इसका मतलब आपके लीवर में कोई समस्या। इसलिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

इसके अलावा दिखते है ये लक्षण
इससे छाती भारी लगने लगता है तथा छाती में जलन का भी एहसास होता है।
लिवर वाली जगह पर दबाने से दर्द होता है।
भूख न लगना, बदहजमी होना और पेट में गैस बनने जैसी समस्या होने लगती है।
लिवर खराब होने से शरीर आलस्‍य का शिकार हो जाता है तथा कमजोरी आने लगती है।
इससे मुंह का स्वाद भी खराब हो जाता है। 

सुबह का ब्रेकफास्ट इग्नोर करना हो सकता है जानलेवा, शोध में हुआ खुलासा

रोजाना करें 'ड्रैगन फल' का सेवन और पाएं कैंसर, ब्लड शुगर सहित इन खतरनाक बीमारियों से दिलाएं निजात

PCOS के इन संकेतो को न करें इग्नोर और जड़ से पाएं इन नेचुरल तरीकों से निजात

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल