Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. दिव्यांका त्रिपाठी का वर्कआउट वीडियो को हुआ वायरल, ट्रेनर ने इस कारण सी कड़ी सजा, देखें Video

दिव्यांका त्रिपाठी का वर्कआउट वीडियो को हुआ वायरल, ट्रेनर ने इस कारण सी कड़ी सजा, देखें Video

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Aug 13, 2018 07:58 am IST, Updated : Aug 13, 2018 07:58 am IST

टीवी शो 'ये है मोहब्बतें'(Ye Hai Mohabbatein) में इशिता भल्ला का किरदार निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। देखें वीडियो...

Divyanka tripathi- India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM DIVYANKA Divyanka tripathi

नई दिल्ली: टीवी शो 'ये है मोहब्बतें'(Ye Hai Mohabbatein) में इशिता भल्ला का किरदार निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस सीरियल से पॉपुरल हुई दिव्यांका ने हाल में ही 1500 एपिसोड होने पर जश्न मनाया था। जिसमें उन्होंने जमकर डांस भी किया था। हाल में ही वायरल हुए वीडियो में दिव्यांका जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं।

इस वीडियों में दिव्यांका कह रही हैं कि तुम मुझे ज्यादा खाना खाने की ऐसी सजा दे रहे हो। आपको बता दें कि दिव्यांका ने अपनी डाइट से ज्यादा खाना खा लिया था। जिसके कारण उनके ट्रेनर ने अधिक वर्कआउट कराया। (सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है करीना और मलाइका का ये वीडियो, देखें कैसे बहा रही हैं पसीना)

एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया है। अभी तक इसमें 10 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके है।

आपको बता दें कि दिव्यांका ने 8 जुलाई, 2016 को को-एक्टर विवेक दहिया से भोपाल में शादी की थी। 2017 में वे पति विवेक दहिया के साथ 'नच बलिये' में शामिल हुई थीं और वे शो की विजेता भी बनी थी।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement