1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 43 साल की उम्र में भी साउथ सुपरस्टार महेश बाबू लगते हैं 25 साल के, जानिए डाइट प्लान और वर्कआउट

43 साल की उम्र में भी साउथ सुपरस्टार महेश बाबू लगते हैं 25 साल के, जानिए डाइट प्लान और वर्कआउट

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Aug 09, 2018 11:18 am IST,  Updated : Dec 28, 2018 09:17 am IST

Mahesh Babu Workout And Diet Plan: महेश बाबू की फिटनेस और बॉडी देखकर वो 24-25 साल के लगते है। उनकी इस फिटनेस का राज़ है उनकी मेहनत और बैलेंस डाइट। जानिए महेश बाबू की फिटनेस का राज और डाइट प्लान।

Mahesh babu- India TV Hindi
Mahesh babu Image Source : INSTRAGRAM

हेल्थ डेस्क: सुपरस्टार महेश बाबू न केवल अपने अभिनय के लिए जाने जाते है बल्कि अपने परोपकारी काम के लिए भी जाने जाते हैं, और ये ही वजह है कि अभिनेता हर किसी का चाहता बना हुआ है। फिल्मों में महेश बाबू ने फिजिक और बॉडी काबिले तारीफ है। उनकी फिटनेस देखकर हर किसी को लगता है कि वह अपनी बॉ़डी लेकर काफी सजग है। जिसके लिए वह कड़ी मेहनत करते है।

महेश बाबू खुद को फिट रखने के लिए रोजाना वर्कआउट करते हैं। जिनका पूरा ख्याल रखते है उनके फिटनेस ट्रेनर कुमार मान्नवा। जिन्हें क्रिस गोथिन सहित कई सेलिब्रिटी को ट्रेनिंग दी है। इन्ही क्रिस गोथिन की वजह से जॉन अब्राहम अपनी बॉडी बना पाएं थे। (46 साल की उम्र में भी मंदिरा बेदी लगती हैं 25 साल की, जानिए वर्कआउट और डाइट प्लान)

9 अगस्त, 1975 को चेन्नई में जन्मे महेश बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार्स में से एक हैं। महेश बाबू को देखकर कौन कहेगा वो 43 साल के है। उनकी फिटनेस और बॉडी देखकर वो 24-25 साल के लगते है। उनकी इस फिटनेस का राज़ है उनकी मेहनत और बैलेंस डाइट। जानिए महेश बाबू की फिटनेस का राज और डाइट प्लान।

एक इंटरव्यू के दौरान महेश बाबू के ट्रेनर कुमार मान्नवा ने बताया कि महेश हफ्ते में 5 दिन अपनी ताकत और मजबूती के लिए एक्सरसाइज करते हैं। महेश का मेन फोकस अच्छी मसल्स बनाने में होता है। इसके हिसाब से मैं उनकी डाइट तैयार करता हूं। उनकी डाइट दूसरे सेलिब्रिटी स्टार से थोड़ी अलग होती है। महेश बाबू एक दिन में एक ही बॉडी पार्ट के लिए एक्सरसाइज को फॉलो करते हैं। हां इसमें स्ट्रेचिंग भी शामिल होती है। वह सिक्स पैक्स एब्स पर फोकस नहीं करते, बल्कि उनका वर्कआउट रूटीन फिटनेस पर फोकस होता है। वह रोजाना एक से डेढ़ घंटे तक जमकर एक्सरसाइज करते हैं। ('हैप्पी फिर भाग जाएगी' के लिए सोनाक्षी सिन्हा खुद को ऐसे किया फिट, जानिए वर्कआउट और डाइट प्लान )

इसके अलावा वह बैलेंस डाइट लेते हैं। जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और फैट शामिल है। वह दिन में 5 से 6 बार खाते है। जिसमें 2 बार शेक की सप्लीमेंट्स भी है।

महेश बाबू का डाइट प्लान

ब्रेकफास्ट

यह डाइट एक्सरसाइज से पहले लेते हैं। जिसमें वह खिचड़ी खाना पसंद करते है। इसके अलावा ओट्स, अंडा, नट्स और फूड्स लेते है। वर्कआउट करने के बाद वह शेक पीना पसंद करते है।  

लंच
महेश बाबू अपने लंच में ब्राउन राइट, खसखस, किनोवा के साथ चिकन, फिश और लैंब मीट लेना पसंद करते हैं।

डिनर
रात के समय महेश बाबू प्रोटीन वाली चीजें लेते हैं। जिसमें कार्बन भी है। इसलिए वह ब्राउन या व्हाइट ब्रेड के साथ चिकन या फिर अंडा होता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल