1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बालों के झड़ने से है परेशान, तो करें ये योगासन

बालों के झड़ने से है परेशान, तो करें ये योगासन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 21, 2016 12:01 pm IST,  Updated : Apr 21, 2016 12:03 pm IST

कई लोग बाल गिरने के कारण इतने परेशान हो जाते हैं कि तनाव में आ जाते हैं। तो फिर देर किस बात की । अगर आप अपने झड़ते बालों से परेशान है तो इन योगासन से आप मजबूत और शाइनिंग बाल पा सकते है। जानिए इन योगासनों के बारें में।

उत्तासन योगासन
उत्तासन योगासन

उत्तासन योगासन
यह मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह बढ़ाता हैं जिससे आपको बाल झड़ने की समस्या खतम हो जाती है। इस आसन को करने से तनाव, चिंता, अवसाद, और थकान दूर होती है और मन शांत रहता है। यह जांघों को भी अधिक मजबूत बनाता हैं। साथ ही महिलाओं में मेनोपॉज का लिए बेहतर है।

ऐसे करें
सबसे पहले सीधा खड़े हो जाएं। फिर सांस लेते हुए हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं। इसके बाद शरीर को ऊपर छत की ओर खींचे। इस स्थिति में कंधों को रिलैक्स रखना चाहिए। हिप्स से शरीर को आगे की ओर झुकाएं। इस अवस्था में पैरों को ज़मीन पर दृढ़ता के साथ टिकाए रखना चाहिए।

फिर सिर और गर्दन को आराम की मुद्रा में ज़मीन की ओर रखें और हिप्स को छत की तरफ उठाएं। हथेलियों को पैरो के दोनों ओर रखें। फिर सांस छोड़ते हुए पार्श्व भाग को आगे ले जाएं और तलवों को जमीन की ओर दबाएं। इस मुद्रा में 10 सेकंड से 1 मिनट तक बने रहें।

अगली स्लाइड में पढ़े योगासन के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल