1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 जुलाई राशिफल: महीने का पहला दिन किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें सोमवार का राशिफल

1 जुलाई राशिफल: महीने का पहला दिन किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें सोमवार का राशिफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 30, 2019 02:32 pm IST,  Updated : Jun 30, 2019 02:32 pm IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सोमवार का दिन है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है । जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

मिथुन राशि-  आज आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे । इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें आज रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है । विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा । शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आज आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह भी मिल सकती है । धार्मिक और सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी । नए शादी-शुदा लोगों के जीवन में मधुरता आएगी। आज आपको किसी दोस्त से जुड़ी महत्वपूर्ण बात पता चल सकती है । गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, जीवन में सभी लोग मददगार साबित होंगे ।

कर्क राशि- आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे । अचानक नए स्रोतों से आपको धन लाभ होगा।  आपकी तरक्की सुनिश्चित है । नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको खशी मिलेगी । जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा । जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उनको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है । घर में किसी शुभ-प्रसंग का आयोजन हो सकता है । बच्चों के साथ जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी । आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है । मंदिर में घी का दीपक जलाएं, धन में वृद्धि होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल