1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 जुलाई राशिफल: महीने का पहला दिन किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें सोमवार का राशिफल

1 जुलाई राशिफल: महीने का पहला दिन किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें सोमवार का राशिफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 30, 2019 02:32 pm IST,  Updated : Jun 30, 2019 02:32 pm IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सोमवार का दिन है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है । जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

तुला राशिफल
तुला राशिफल

तुला राशि- आज आपके सभी काम सरलता से पूरे हो सकते हैं, लेकिन तभी जब आप उचित दिशा में मेहनत करें । आज आपको कुछ नए विचारों पर काम करने की ज़रूरत है । सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक ही रहेगा । आपको बाहर की तली-भुनी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए । स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी भाग लेना चाहिए । इससे आप चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे । घर में माता के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे । गणेश जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं, आपकी सेहत बेहतर रहेगी ।

वृश्चिक राशि- वालों आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए कुछ नया तरीका निकाल सकते हैं, इससे आपका काम जल्दी पूरा हो जाएगा । इस राशि के कारोबारियों को अचानक से किसी दूसरी कम्पनी के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है । छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा । आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा । साथ ही आपके परिवार में भी प्रसन्नता बनी रहेगी । अगर आपने हाल ही में किसी नई परियोजना पर काम शुरु किया है, तो आपको बहुत जल्द ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे । गाय को हरी घास खिलाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल