1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 जुलाई राशिफल: महीने का पहला दिन किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें सोमवार का राशिफल

1 जुलाई राशिफल: महीने का पहला दिन किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें सोमवार का राशिफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 30, 2019 02:32 pm IST,  Updated : Jun 30, 2019 02:32 pm IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सोमवार का दिन है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है । जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

कुंभ राशि- आज दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा । आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी । आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा । आज किसी कलात्मक चीज़ के प्रति आपका अधिक झुकाव हो सकता है। पूजा-पाठ में भी आपका मन लगा रहेगा । ऑफिस में आपको कुछ नया करने का मौका मिल सकता है । जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्यार बना रहेगा । इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा । कुल मिलाकर बहुत-सी चीज़ें आज आपके फेवर में रहेगी । मन्दिर में फल और सब्जियों का दान करें, आप सभी काम में सफल होंगे ।

मीन राशि- आज कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है । लवमेट कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं । इस बीच आपको कुछ रोचक अनुभव भी मिलेंगे । लेकिन ध्यान रहे आज के दिन आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए । आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लग पाएगा । कुछ दोस्तों के साथ अनबन की स्थिति भी पैदा हो सकती है । आपको इससे बचकर रहना चाहिए । श्री गणेश की आरती का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी ।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल