1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 जुलाई राशिफल: महीने का पहला दिन किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें सोमवार का राशिफल

1 जुलाई राशिफल: महीने का पहला दिन किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें सोमवार का राशिफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 30, 2019 02:32 pm IST,  Updated : Jun 30, 2019 02:32 pm IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सोमवार का दिन है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है । जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

सिंह राशि-  आज आपके कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी । आप कुछ नया सोचने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे । मित्रों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे । आपको उनसे अपने काम में मदद मिल सकती है । जो लोग मैनेजर पॉस्ट पर हैं, आज उन्हें अपने काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए । घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय को लेकर आपका विवाद हो सकता है । आपको उनकी बात मान लेनी चाहिए । धैर्य रखने से चीज़ें जल्द ही बेहतर होगी । ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा ।

कन्या राशि- आज आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता करेगी। आप पहले से ज्यादा बेहतर ढंग से अपने काम को पूरा करेंगे । आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा । अगर आप किसी तरह का लेन-देन करने जा रहे हैं, तो किसी बड़े की राय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा । जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी । सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे । किसी ज़रूरतमंद को वस्त्र भेंट करें, आप जीवन में सफल होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल