1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 जुलाई राशिफल: महीने का पहला दिन किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें सोमवार का राशिफल

1 जुलाई राशिफल: महीने का पहला दिन किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें सोमवार का राशिफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 30, 2019 02:32 pm IST,  Updated : Jun 30, 2019 02:32 pm IST

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सोमवार का दिन है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है । जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

धनु राशिफल
धनु राशिफल

धनु राशि- आज किसी आर्थिक योजना के लिए लिया गया फैसला आपके लिए लाभदायक हो सकता है । आपकी हेल्थ बेहतर रहेगी । आप परिवार वालों के साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे । कोई अनुभवी व्यक्ति आपकी काम में मदद कर सकता है । इस राशि के विवाहित आज कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं । मनचाही कंपनी में नौकरी मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा । अगर आप एक आर्किटेक्ट हैं, तो आपको किसी दोस्त की सहायता से आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे । मन्दिर में पुष्प अर्पित करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा ।

मकर राशि- आज आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं । किसी काम को शुरु करने से पहले अपने ईष्टदेव का आशीर्वाद लें, आपको फायदा ज़रूर होगा । आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसके साथ बात करके आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाएगी । आप किसी भी कार्य को करने के लिए आज पूरी तरह से तैयार होंगे । परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेगी । आपका कोई खास काम माता-पिता की मदद से पूरा हो सकता है । मंदिर में रूई की बाती और घी चढ़ाएं, माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल