1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 मई राशिफल: माह का पहला बुधवार, इन राशियों के जीवन में भर देगा खुशियां ही खुशियां

1 मई राशिफल: माह का पहला बुधवार, इन राशियों के जीवन में भर देगा खुशियां ही खुशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 30, 2019 05:08 pm IST,  Updated : Apr 30, 2019 05:08 pm IST

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, जबकि उसके बाद आज पूरा दिन पार करके कल दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक शनि ग्रह के आधिपत्य वाला उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

1 may horoscope
1 may horoscope

कुंभ राशि
आज आप किसी काम में माता-पिता की सलाह लेंगे । ये सलाह आपके लिये लाभकारी रहेगी । आज आपके मन में सामाजिक कार्य करने के लिए कई नए विचार आएंगे । सोसाइटी के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश रहेंगे । ऑफिस में किसी सहकर्मी से काम के लिये कोई सलाह मिलेगी, जो कि आपके लिए कारगर साबित होगी । आपका वैवाहिक जीवन मधुरता से परिपूर्ण रहेगा। कई दिनों से पैसों के उलझे मामले आज सुलझ जायेंगे । आपकी खुशियों में इजाफा होगा। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा ।

मीन राशि
आपके रिश्तों में कुछ दिनों से बनी कड़वाहट आज मिठास में बदल जाएगी । इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है । दोस्तों से किसी प्रश्न को समझने में मदद मिलेगी । आपको अपने जीवन में परिवर्तन लाने के कई अवसर मिलेंगे। सही अवसर का चुनाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा । इस राशि की महिलाओं का ध्यान आज घरेलू कामों में पूरी तरह से केन्द्रित रहेगा । आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल