1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 जून राशिफल: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए होगा अच्छा, वहीं इन 5 राशियों के जातक रहें सतर्क

10 जून राशिफल: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए होगा अच्छा, वहीं इन 5 राशियों के जातक रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 09, 2019 02:32 pm IST,  Updated : Jun 09, 2019 02:32 pm IST

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, सोमवार का दिन और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र आज दोपहर 02 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

Horoscope 10 june2019
Horoscope 10 june2019

कुंभ राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी आपके सामने आएंगे। जीवनसाथी से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। किसी दोस्त से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। आप उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं। शाम को बच्चों के साथ पार्क में घूमने जायेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मीन राशि
आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज घर में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। किसी जरूरी काम में अपनों की मदद से आप बहुत खुश रहेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। ये यात्रा आपके लिये सुखद रहेगी। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। ॐ नम: शिवाय  मंत्र का 11 बार जप करें, आपकी योजना सफल होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल