1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशियों को जीवनसाथी से मिल सकता है प्यार, मंदिर में फल का करें दान

10 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशियों को जीवनसाथी से मिल सकता है प्यार, मंदिर में फल का करें दान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 09, 2018 05:24 pm IST,  Updated : Nov 09, 2018 05:24 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज  सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग और ज्येष्ठा नक्षत्र है। रवि योग आज रात 09 बजकर 59 मिनट से कल पूरा दिन पार करके रात 12 बजकर 02 मिनट तक रहेगा और ज्येष्ठा नक्षत्र आज पूरा दिन पार करके रात 09 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

horoscope 2018
horoscope 2018

तुला राशि - आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है ।आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें, जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं । आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा । कुत्ते को रोटी खिलाएं, काम में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि -आज आपका दिन परिवार वालों के साथ गुजरेगा । इस राशि के छात्रों को आज परीक्षा में बहुत अच्छे अंक प्राप्त होंगे । आज दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। व्यापारिक यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है । बच्चों से संबंधित चिंता दूर होगी । आज धर्म के प्रति आपकी विशेष रूचि रहेगी ।  मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपको कारोबार में सफलता हासिल होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल