1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशियों को जीवनसाथी से मिल सकता है प्यार, मंदिर में फल का करें दान

10 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशियों को जीवनसाथी से मिल सकता है प्यार, मंदिर में फल का करें दान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 09, 2018 05:24 pm IST,  Updated : Nov 09, 2018 05:24 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज  सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग और ज्येष्ठा नक्षत्र है। रवि योग आज रात 09 बजकर 59 मिनट से कल पूरा दिन पार करके रात 12 बजकर 02 मिनट तक रहेगा और ज्येष्ठा नक्षत्र आज पूरा दिन पार करके रात 09 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

धनु राशि - आज आपके व्यवहार से दूसरे लोग प्रसन्न रहेंगे । दाम्पत्य जीवन भी खुशनुमा बना रहेगा । परिवार के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे । आज वैवाहिक जीवन में समरसता बढ़ेगी । घरेलू उत्तरदायित्व बखूबी निभायेंगे । मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है । आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा भी बन सकती है ।अपने ईष्टदेव का ध्यान करें, सब बढ़िया रहेगा। 

मकर राशि - आज ऑफिस में लंबे समय से रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । उनका पढ़ाई में मन लगेगा । आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझ सकें । दाम्पत्य संबंधों में मिठास बढ़ेगी। आज माता-पिता के साथ मंदिर जा सकते हैं । बरगद के पेड़ को प्रणाम करें, आपको पॉजिटिविटी मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल