1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशियों को जीवनसाथी से मिल सकता है प्यार, मंदिर में फल का करें दान

10 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशियों को जीवनसाथी से मिल सकता है प्यार, मंदिर में फल का करें दान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 09, 2018 05:24 pm IST,  Updated : Nov 09, 2018 05:24 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज  सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग और ज्येष्ठा नक्षत्र है। रवि योग आज रात 09 बजकर 59 मिनट से कल पूरा दिन पार करके रात 12 बजकर 02 मिनट तक रहेगा और ज्येष्ठा नक्षत्र आज पूरा दिन पार करके रात 09 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

सिंह राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा । जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, वो आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।  वहाँ आपकी बातों पर सबका ध्यान केंद्रित होगा । आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। इस राशि के जो लोग कपड़े का व्यापार करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है । आज आपके व्यापार में धन लाभ होने के आसार भी नजर आ रहे हैं, लेकिन आज आपके रूखे व्यवहार के चलते जीवनसाथी के साथ थोड़े मतभेद उत्पन्न
हो सकते हैं ।पानी में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाकर नहाएं, आपकी परेशानियां खत्म होगी ।

कन्या राशि - आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा । आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा । आपका मन प्रसन्न रहेगा । यात्राओं का दौर बना रहेगा। आज अपनी ऊर्जा को अच्छे कार्यों में लगायेंगे । घर में सुखद वातावरण बना रहेगा । इस राशि के छात्रों को करियर में अच्छे मौके मिलेंगे । आज लोगों का ध्यान आपकी तरफ रहेगा। मंदिर में फल का दान करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल