1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशियों को जीवनसाथी से मिल सकता है प्यार, मंदिर में फल का करें दान

10 नवंबर 2018 राशिफल: इन राशियों को जीवनसाथी से मिल सकता है प्यार, मंदिर में फल का करें दान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 09, 2018 05:24 pm IST,  Updated : Nov 09, 2018 05:24 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज  सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग और ज्येष्ठा नक्षत्र है। रवि योग आज रात 09 बजकर 59 मिनट से कल पूरा दिन पार करके रात 12 बजकर 02 मिनट तक रहेगा और ज्येष्ठा नक्षत्र आज पूरा दिन पार करके रात 09 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

horoscope 2018- India TV Hindi
horoscope 2018

नई दिल्ली: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। साथ ही आज  सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग और ज्येष्ठा नक्षत्र है। रवि योग आज रात 09 बजकर 59 मिनट से कल पूरा दिन पार करके रात 12 बजकर 02 मिनट तक रहेगा और ज्येष्ठा नक्षत्र आज पूरा दिन पार करके रात 09 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। ये आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से 18वां नक्षत्र है। इसका अर्थ होता है- बड़ा। इसके स्वामी बुध हैं और इसकी राशि वृश्चिक है। आज ज्येष्ठा नक्षत्र के दौरान कुछ खास उपाय करके आप कैसे अपने जीवन को और सुखी बना सकते हैं, तनाव से मुक्ति पा सकते हैं, अपने बिजनेस को मजबूत कर सकते हैं और मुसीबतों से बाहर निकल सकते हैं, ये सब हम आपको बतायेंगे आज ठीक 8 बजे। 

मेष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किताबों में आपकी रुचि बढ़ेगी । इस राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है । आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बितायेंगे । अगर आज आप कहीं यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो अपना जरूरी सामान ले जाना न भूलें, जरूरत पड़ सकती है । हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका दिन बेहतर जाएगा । 

वृष राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो आज का दिन आपकी आशाओं को पूरा करेगा । जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं और अच्छे मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं । आज आर्थिक पक्ष

मजबूत रहेगा । परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे । माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, आपके सारे काम बनेंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल