1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के छठे दिन इन राशियों के जातक रहें संभलकर, होगी हानि

11 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के छठे दिन इन राशियों के जातक रहें संभलकर, होगी हानि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 10, 2019 01:34 pm IST,  Updated : Apr 11, 2019 08:28 am IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज चैत्र नवरात्र का छठा दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जायेगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope  11 april 2019
Horoscope  11 april 2019

कुंभ राशि
आज नवरात्र के शुभ अवसर पर माँ कात्यायनी आपकी सभी मनोकामनाएं  पूरी करेगी। आज आप खुद को गर्व से भरा हुआ महसूस करेंगे। दूसरे लोग भी आपके काम की खूब तारीफ करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है, आप उसे बखूबी निभायेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई गुड़ न्यूज भी मिल सकती है। अगर आप कॉस्मेटिक्स का काम करते हैं, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के वकीलों के लिये भी दिन फेवरेबल रहने वाला है। देवी माँ को कमलगट्टे चढ़ाएं, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी।

मीन राशि
आज आपकी धन संबंधी परेशानियों का हल जल्द ही निकल आयेगा। आपका कोई दोस्त आपकी परेशानी को सुलझाने में मदद करेगा। साथ ही मां कात्यायनी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। आप परिवार वालों के साथ देवी मां के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। किसी खास काम के प्रति आपकी कोशिशें सफल रहेगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ बेहतर बना रहेगा। इस राशि के साईंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ रहने वाला है। आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। माँ दुर्गा के मंदिर जाकर घंटी बजाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल