1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 जुलाई 2018: बुधवार का दिन इन राशियों के लिए बेस्ट, मिलेगा बिजनेस-नौकरी में लाभ

11 जुलाई 2018: बुधवार का दिन इन राशियों के लिए बेस्ट, मिलेगा बिजनेस-नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 09, 2018 06:42 pm IST,  Updated : Jul 11, 2018 10:04 am IST

बुधवार होने के साथ-साथ आज सर्वार्थसिद्ध योग लग रहा है। जो कि सुबह 05:19 से रात 12:43 तक रहेगा। इस शुभ योग में कोई भी काम करने से सफलता प्राप्त होगी। कानूनी काम, प्रापर्टी सहित कई अन्य काम आज जरुर करें। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

1 july 2018 rashifal daily - India TV Hindi
1 july 2018 rashifal daily

धर्मडेस्क: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। आज मास शिवरात्रि व्रत है। इसके साथ ही आज बहुत ही शुभ योग लग रहा है। बुधवार होने के साथ-साथ आज सर्वार्थसिद्ध योग लग रहा है। जो कि सुबह 05:19 से रात 12:43 तक रहेगा।

इस शुभ योग में कोई भी काम करने से हर राशि के जातकों को सफलता प्राप्त होगी। कानूनी काम, प्रापर्टी सहित कई अन्य काम आज जरुर करें। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज परिवार के लिये कुछ अच्छा करने का दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की कुंजी साबित होगी। इस राशि के साहित्य से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है। कोई नई रचना भी कर सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है। आज किसी नज़दीकी स्थान की यात्रा हो सकती है। यह सफ़र यादगार होने के साथ मज़ेदार भी रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं, रूके काम बनेंगे।

वृष राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आज किसी अनजान पर भरोसा ना करें, कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। आज परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के छात्रों को आज करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। अगर आप कहीं घूमने के लिये जा रहे हैं तो अपने साथ खान-पान की सामग्री साथ रख लें। शिव मंदिर में घी का दिया जलाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल