1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 जून राशिफल: मंगलवार को बन रहे है 2 सिद्ध योग, इन 5 राशियों के बुलंदी में होंगे सितारे

11 जून राशिफल: मंगलवार को बन रहे है 2 सिद्ध योग, इन 5 राशियों के बुलंदी में होंगे सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2019 12:58 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 09:23 am IST

मंगलवार को एक साथ 3 शुभ योग बन रहे है। जो कि कुछ राशियों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

11 june 2019 rashifal- India TV Hindi
11 june 2019 rashifal

धर्म डेस्क: ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। आपको बता दें कि ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी को उपोषणपूर्वक शुक्ला देवी का पूजन किए जाने का विधान है। इसके अलावा आपको बता दें कि आज के दिन दोपहर 01 बजकर 01 मिनट से कल पूरा दिन, पूरी रात पार करके 13 तारीख की सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग, सुबह 08 बजकर 46 मिनट तक सिद्धि योग और आज के दिन दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र भी रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। किसी काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज किसी समस्या का समाधान मिलने की संभावना है। आपके कामकाज की तारीफ होगी। आज बहुत से लोग आपकी बात मानेंगे। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।।

ये भी पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 जून: मिथुम राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, वहीं ये 5 रशियां रहें बचकर

वृष राशि
आज व्यापार में आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। आज शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

ये भी पढ़ें- मासिक राशिफल, जून 2019: इस माह कई ग्रहों का उलट-फेर, इन 6 राशियों के जातक रहें संभलकर

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल