1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: मनचाही सफलता नहीं मिलने से निराश हो सकते हैं इन राशि वाले लोग

साप्ताहिक राशिफल: मनचाही सफलता नहीं मिलने से निराश हो सकते हैं इन राशि वाले लोग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2018 06:21 pm IST,  Updated : Apr 08, 2018 06:21 pm IST

इस सप्ताह सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। जिसके बाद 5 माह से चल रहा कालसर्प योग खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही इस योग में हो रही धनहानि, धटनाओं, बिजनेस में हो रही हानि से भी छुटकारा मिलेगा।

तुला
तुला

तुला: स्कूल कॉलेज के पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। 9 व 10 तारीख के दौरान आपके साथ विश्वासघात होने की आशंका रहेगी। किसी पर आंख बंदकर करके विश्वास ना करें। आर्थिक और कानूनी मामलों में जरा भी असावधानी ना बरतें। किसी नए कार्य के आरंभ में विघ्न आ सकता है। आलस्य और थकान का अनुभव होगा। हाथ में आने वाला पैसा अटक सकता है। शत्रुओं और विरोधियों की हरकत से आप परेशान हो सकते हैं। अशुभ या अप्रिय समाचार मिल सकता है, ऐसी आशंका है। 11,12 और 13 तारीख के दौरान भाईओं और परिवार के सदस्यों का साथ मधुर संबंध बनेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता से आपका अटका हुआ काम बनेगा। आपकी सफलता आपके जीवन में सुख-शांति लाएगी। विद्यार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय रहेगा। 14 तारीख को शुभ समाचार मिलेगा। 

वृश्चिक: पुराने मित्रों खासकर विपरीत लिंगी मित्रों के साथ मुलाकात से पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। मन में एक अद्भुत उमंग रहेगा। मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। पारिवारिक समस्या का निवारण होगा। 9, 10 तारीख के दौरान आपका व्यवहार शालीन रहेगा। किसी को लेकर मन में जरा भी द्वेष भाव नहीं होगा। आपको इच्छित सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। नयी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को काम के उचित मौके मिलेंगे। 11, 12 और 13 तारीख के दौरान आर्थिक दिक्कतों के अंदेशे को देखते हुए वित्तीय नियोजन भली प्रकार से रखें। मन में असंतोष की भावना रहेगी। किसी बात को लेकर मन उदासीन रहेगा। प्रेम प्रसंगों में आपके पड़ने की संभावना रहेगी। 

धनु: माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। 11 तारीख की दोपहर के उत्तरार्ध का समय और 12 तथा 13 तारीख के दौरान आप अपनी क्षमताओं का अधिकतम उपयोग कर सकेंगे। आपकी मेहनत का परिणाम संतोषप्रद रहेगा। नौकरी में आपके द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा होगी। सहकर्मी आपसे मार्गदर्शन लेने आएंगे वरिष्ठ अधिकारी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में आप पर विशेष भरोसा करेंगे। पड़ोसी के साथ संबंधों में सुधार होगा। 14 तारीख के दिन समय मध्यम फलदायी रहेगा। दांपत्य जीवन में परस्पर विवाद उत्पन्न हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं के ऊपर अधिक खर्च होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल