मेष: इस सप्ताह सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। जिसके बाद 5 माह से चल रहा कालसर्प योग खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही इस योग में हो रही धनहानि, धटनाओं, बिजनेस में हो रही हानि से भी छुटकारा मिलेगा।
Related Stories
सप्ताह के पहले दिन आपके काम में प्रगति होगी। उच्च अधिकारियों की ओर से काम का दबाव रहेगा। कारोबार में नयी योजना बनेगी। 9, 10 और 11 तारीख को यश कीर्ति में वृद्धि होगी। आपकी उपलब्धियों की प्रशंसा की जाएगी। समय का साथ मिलेगा। अपनी योग्यता और क्षमता का भरसक उपयोग करेंगे।
सामाजिक जीवन सुखमय बनेगा। 12 व 13 को किसी नए कार्य का शुभारंभ होगा। लाभ प्राप्ति हेतु उत्तम समय है। परिवार के साथ सुखद समय गुजरेगा। संतान से खुशियां मिलेंगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों से मिलना होगा। 14 तारीख के दिन बारहवें स्थान का चंद्र आपको चिंता देगा। घर-परिवार में रोष व्याप्त हो सकता है। काम में विघ्न आने की संभावना रहेगी। वाद-विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है।
वृषभ: साप्ताह की शुरुआत निराशाजनक रहेगी। मनचाही सफलता नहीं मिलने से निराश हो सकते हैं। 9, 10 और 11 की दोपहर तक आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यवसाय में आप स्वतंत्र रुप से कार्य करेंगे। वांछित मुनाफा भी मिलेगा। 11 तारीख की दोपहर के बाद और 12, 13 तारीख के दौरान इज्जत बढ़ेगी। मकान में रेनोवेशन का विचार करेंगे। जमीन-जायदाद संबंधी कार्यों में लाभ होगा। किसी को दिया हुआ समान, अटका हुआ धन अथवा उधारी के पैसे वापस मिलेंगे। मकान-संपत्ति के बारे में गहराई से विचारेंगे। काम को आधुनिक ढंग से पूरा करेंगे। कार्यों में सहजता रहेगी। यह सप्ताह आपके लिए आशापूर्ण कहलाएगा। 14 तारीख के दिन करियर से जुड़ा अच्छा काम होगा। जिंदगी में एक अच्छा परिवर्तन आएगा।
मिथुन: शुभ समाचार मिलेगा। आप मानसिक रूप से धीरज का अभाव महसूस करेंगे। अविवाहितों के विवाह हेतु योग्य समय है। 9, 10 और 11 तारीख की दोपहर तक अष्टम चन्द्र के कारण मानसिक परेशानी रहेगी। मित्र और साथी कर्मचारी अंतिम घड़ी में आपके साथ धोखा कर सकते हैं। धन के मामले में किसी पर भरोसा ना करें।
असमंजस की स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में बरती गई असावधानी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। 11 तारीख की दोपहर तक का समय और 12, 13 तारीख के दौरान सरकारी कामकाज के लिए सफल दिन रहेगा। व्यवसाय में नयी योजनाएं बनेगी। नौकरी में किए गए प्रयास सफल होंगे। बालकों की पढ़ाई और कैरियर के कार्य आगे बढ़ेंगे। परिवार की तनावपूर्ण स्थिति से थोड़ी राहत मिलेगी। 14 तारीख के दौरान आप अपनी क्षमता और ऊर्जा का भरपूर उपयोग करेंगे जिसका लाभ आपको निश्चित रुप से मिलेगा। मेहनत का फल आपके हक में रहेगा। नौकरी में किए गए कार्यों की सराहना होगी।