1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 अगस्त राशिफल: मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए होगा शुभ, जानें क्या कहता है आपका भविष्यफल

13 अगस्त राशिफल: मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए होगा शुभ, जानें क्या कहता है आपका भविष्यफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 12, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Aug 12, 2019 06:27 pm IST

13 अगस्त राशिफल: मंगलवार के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। जिसका असर हर राशि के जातकों पड़ेगा। जानें आपका कैसा रहेगा आज का दिन।

HOROSCOPE 13 AUGUST 2019
HOROSCOPE 13 AUGUST 2019

धनु राशि
आज व्यापार में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में मददगार होगा| आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मकर राशि
आज धार्मिक कामों में परिवार का सहयोग मिल सकता है। अपने मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। नए बिजनेस में पैसा लगाने के लिए सोच सकते हैं। सोसाईटी में आज आपको पहले किये किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। मंदिर में इत्र दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल