1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 अगस्त राशिफल: मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए होगा शुभ, जानें क्या कहता है आपका भविष्यफल

13 अगस्त राशिफल: मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए होगा शुभ, जानें क्या कहता है आपका भविष्यफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 12, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Aug 12, 2019 06:27 pm IST

13 अगस्त राशिफल: मंगलवार के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। जिसका असर हर राशि के जातकों पड़ेगा। जानें आपका कैसा रहेगा आज का दिन।

HOROSCOPE 13 AUGUST 2019
HOROSCOPE 13 AUGUST 2019

कुंभ राशि
आज परिवार का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। व्यापार
में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने इष्टदेव को फूल अर्पित करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

मीन राशि
आज व्यापार के लिए आपके मन में नए विचार आ सकते हैं। किसी काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। आज बहुत से लोग आपकी बात मानेंगे। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। हनुमान जी को बूंदी चढ़ाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल