1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों के कई रुके काम बनेंगे, गणेश जी को चढ़ाएं लड्डू

14 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों के कई रुके काम बनेंगे, गणेश जी को चढ़ाएं लड्डू

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 13, 2018 05:30 pm IST,  Updated : Aug 13, 2018 05:30 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। पुष्य नक्षत्र के साथ ही आज सिद्धि योग भी है, जो कि आज दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। 

rashifal 2018- India TV Hindi
rashifal 2018 Image Source : PIXABY

धर्म डेस्क: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। पुष्य नक्षत्र के साथ ही आज सिद्धि योग भी है, जो कि आज दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस योग में भी कोई कार्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अतः पुष्य नक्षत्र और सिद्धि योग का यह मिलन अत्यंत शुभ है।

मेष राशि - आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा । घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है ।  रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे । व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है । आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी । जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो सकते हैं । आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा । मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, आपकी यात्रा सुखद रहेगी । 

वृष राशि - आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है । कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत हासिल हो सकती है । समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी । कारोबार में सफलता हासिल होगी । सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी । आज किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा । मन प्रसन्न रहेगा । खाना खाने के बाद गुड़ खाएं, आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल