1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों के कई रुके काम बनेंगे, गणेश जी को चढ़ाएं लड्डू

14 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों के कई रुके काम बनेंगे, गणेश जी को चढ़ाएं लड्डू

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 13, 2018 05:30 pm IST,  Updated : Aug 13, 2018 05:30 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। पुष्य नक्षत्र के साथ ही आज सिद्धि योग भी है, जो कि आज दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। 

rashifal 2018
rashifal 2018

तुला राशि - आज भाई-बहन के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा । करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे । अनियमित दिनचर्या के कारण थकान हो सकती है ।
आज अपने काम को न टालें । बेहतर होगा समय से काम पूरा कर लें । दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा । 

वृश्चिक राशि - आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे । आज आपकी फिटनेस बनी रहेगी । घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं । जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे । आज आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे । आज आपको बिजनेस में मुनाफा होगा । कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं  । गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपके रुके हुए काम पूरे होंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल