1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों के कई रुके काम बनेंगे, गणेश जी को चढ़ाएं लड्डू

14 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों के कई रुके काम बनेंगे, गणेश जी को चढ़ाएं लड्डू

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 13, 2018 05:30 pm IST,  Updated : Aug 13, 2018 05:30 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता है। पुष्य नक्षत्र के साथ ही आज सिद्धि योग भी है, जो कि आज दोपहर 03 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। 

rashifal 2018
rashifal 2018

कुंभ राशि - आज आप अपनी सारी ऊर्जा अपने नए प्रोजेक्ट में लगायेंगे। अपने प्रयासों में सफल भी होंगे। अगर आप बहुत दिनों से विदेश में जाकर नौकरी करना चाह रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिये अनुकूल फल प्रदान करने वाला है । आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं । ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा । सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपको काम में लाभ की प्राप्ति होगी। 

मीन राशि - आज का दिन सामान्य रहेगा । आर्थिक लाभ की दृष्टि से किये गये प्रयासों में बाधा उत्पन्न हो सकती है । लाभ के साधनों में कमी आ सकती है । माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा । किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है । कामकाज के क्षेत्र में परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है । बहते जल में एक सिक्का प्रवाहित करें, आपको काम में सफलता मिलेगी।(Raksha Bandhan 2018: जानिए कब है रक्षाबंधन, इस शुभ मुहूर्त में बांधे राखी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल