1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 फरवरी राशिफल: शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र और प्रीति योग, इन राशियों के जीवन में आएगी बहार

16 फरवरी राशिफल: शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र और प्रीति योग, इन राशियों के जीवन में आएगी बहार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 15, 2019 05:45 pm IST,  Updated : Feb 15, 2019 05:45 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आर्द्रा नक्षत्र आज शाम 07 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। अतः आज शनिवार के दिन आर्द्रा नक्षत्र और प्रीति योग होना कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 16 Febuary 2019
Horoscope 16 Febuary 2019

मिथुन राशि
आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको अपने कार्यों में बिजनेस पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। घर में किसी शादी समारोह का आयोजन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। इस दौरान किसी खास दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। बच्चे काफी खुश दिखायी देंगे। अपने आपको किसी खेल में बिजी रखने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप किसी कार्य के लिये उनसे सलाह भी ले सकते हैं। सेहत के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा। सूर्यदेव को प्रणाम करें, सोचे हुए काम जरूर पूरे होंगे।

कर्क राशि
आज आपके सामने करियर के बहुत से अच्छे मौके आयेंगे, लेकिन सही समय पर ना पहचानने के चलते आप उन मौकों को गंवा सकते हैं। आज आपको किसी भी ऐसे व्यक्ति से बहस करने से बचना चाहिए, जो भविष्य में आपके काम आ सके। आपको किसी के साथ हिसाब-किताब के मामले में भी नहीं पड़ना चाहिए। अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है। कोई आपसे उधार पर पैसा मांग सकता है। बच्चे नयी जगह पर दाखिले को लेकर पेरेंट्स के साथ विचार-विमर्श कर सकते हैं। मन्दिर में काले तिल दान करें, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल