1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 फरवरी राशिफल: शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र और प्रीति योग, इन राशियों के जीवन में आएगी बहार

16 फरवरी राशिफल: शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र और प्रीति योग, इन राशियों के जीवन में आएगी बहार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 15, 2019 05:45 pm IST,  Updated : Feb 15, 2019 05:45 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आर्द्रा नक्षत्र आज शाम 07 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। अतः आज शनिवार के दिन आर्द्रा नक्षत्र और प्रीति योग होना कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 16 Febuary 2019
Horoscope 16 Febuary 2019

धनु राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। ऑफिस की तरफ से आप किसी बिजनेस मीटिंग के लिए बाहर जा सकते हैं। आपकी मीटिंग अच्छे से होगी। क्लाइंट आपकी बातों से सहमत होंगे। लवमेट के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आप उनके साथ किसी अच्छी ट्रिप पर जा सकते हैं। आप अपने सुनहरे भविष्य के लिये किसी से सलाह ले सकते हैं। इंजिनियरिंग के छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई बढ़िया अपॉर्चुनिटी मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। मन्दिर में पुष्प चढ़ाएं, सबसे साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

मकर राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। आपको अपने काम संभलकर पूरे करने चाहिए। जल्दबाजी में काम करने से आपसे कोई गलती हो सकती है। आज दूसरों पर खुद से ज्यादा विश्वास करना आपके लिये ठीक नहीं होगा। अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिये आपको खुद से कोशिशें करनी होगी। अगर आप लकड़ी से संबंधित कोई चीज़ खरीदना चाहते हैं, तो आज के दिन खरीद सकते हैं। गाय को प्रणाम करें , दिन ठीक रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल