1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 फरवरी राशिफल: शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र और प्रीति योग, इन राशियों के जीवन में आएगी बहार

16 फरवरी राशिफल: शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र और प्रीति योग, इन राशियों के जीवन में आएगी बहार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 15, 2019 05:45 pm IST,  Updated : Feb 15, 2019 05:45 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आर्द्रा नक्षत्र आज शाम 07 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। अतः आज शनिवार के दिन आर्द्रा नक्षत्र और प्रीति योग होना कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 16 Febuary 2019
Horoscope 16 Febuary 2019

कुंभ राशि
आज आप अपने रिश्तों को अधिक महत्व देंगे। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। आपको सबका साथ मिलेगा। आपका काम समय पर पूरा होगा। बच्चों की पढ़ाई ठीक बनी रहेगी। अगर आप किसी मिष्ठान भंडार से जुड़ा काम करते हैं, तो आपका काम अच्छा चलेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। वैवाहिक रिश्तों में समरसता बनी रहेगी। आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप नई जॉब की तलाश में हैं, तो आपकी तलाश जल्द ही पूरी हो जायेगी। गाय को रोटी खिलाएं, आपके काम समय से पूरे होंगे।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन ज्यादा फायदा देने वाला हो सकता है। किसी विदेशी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। भविष्य में किसी काम को लेकर आपकी सारी तैयारियां आज पूरी हो जायेगी। आपका मन पूरी तरह से काम में लगा रहेगा। आप परिवार के साथ मिलकर किसी मुद्दे पर फैसला ले सकते हैं। बच्चे अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई की गति को थोड़ा तेज कर सकते हैं। गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं, आपको हर काम में फायदा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल