1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 फरवरी राशिफल: शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र और प्रीति योग, इन राशियों के जीवन में आएगी बहार

16 फरवरी राशिफल: शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र और प्रीति योग, इन राशियों के जीवन में आएगी बहार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 15, 2019 05:45 pm IST,  Updated : Feb 15, 2019 05:45 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आर्द्रा नक्षत्र आज शाम 07 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। अतः आज शनिवार के दिन आर्द्रा नक्षत्र और प्रीति योग होना कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 16 Febuary 2019- India TV Hindi
Horoscope 16 Febuary 2019

धर्म डेस्क: आज माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसके अलावा रात 12 बजे तक प्रीति योग रहेगा। ये योग आपसी प्रेम को बढ़ाने वाला है। इसके अलावा एक खास बात आपको बता दूं कि आज के दिन शनिवार के साथ राहु के आधिपत्य वाला आर्द्रा नक्षत्र है और राहु का कोई नक्षत्र जब शनिवार के दिन पड़ता है, तो बड़ा ही अच्छा संयोग माना जाता है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आर्द्रा नक्षत्र आज शाम 07 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। अतः आज शनिवार के दिन आर्द्रा नक्षत्र और प्रीति योग होना कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप टीचिंग लाइन में अपने लिये कोई जॉब ढूंढ रहे हैं, तो आज किसी जगह से आपको बेहतर ऑफर मिल सकता है। छात्रों का दिन भी बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप कोई परीक्षा देने जा रहे हैं, तो आपकी परीक्षा अच्छे से होगी। आप किसी नये कोर्स के बारे में भी विचार कर सकते हैं। आज आप किसी सीनियर के यहां लंच के लिये जा सकते हैं। वहां सबके साथ माहौल अच्छा रहेगा। आपको अपने दोस्तों का सहयोग मिलेगा। पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, सब कुछ अच्छा रहेगा। (सूर्य कर चुका है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों के लिए साबित होगा शुभ )

वृष राशि
आज ऑफिस में आपकी प्रगति का दिन है। आपका कोई काम बॉस को बहुत पसंद आ सकता है। ऑफिस में आपके इंक्रिमेंट की बात हो सकती है, जिससे आपको काफी खुशी होगी। अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं, तो आपको कोई सामान लेने के लिये बाहर जाना पड़ सकता है। आपका काम सफल रहेगा। पहले किसी कार्य में निवेश किये गये पैसों से आज आपको लाभ मिल सकता है। आज अपने सारे काम निपटाकर घर-परिवार को भी समय देंगे। परिवार वाले आपसे खुश रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी खुशी बनी रहेगी। (7 फरवरी को बुध कर चुका है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों पर आएंगे संकट के बादल)

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल