1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 फरवरी को बुध कर चुका है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों पर आएंगे संकट के बादल

7 फरवरी को बुध कर चुका है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों पर आएंगे संकट के बादल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 06, 2019 06:38 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 07:01 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 07:53 तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जायेगी। आपको बता दें कि आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 25 फरवरी, सोमवार को सुबह 09 बजकर 01 मिनट तक यहीं पर रहेंगे।

Mercury is entering Aquarius- India TV Hindi
Mercury is entering Aquarius

धर्म डेस्क: 7 फरवरी को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 25 फरवरी, सोमवार को सुबह 09 बजकर 01 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। आपके बता दें कि बुध ज्योतिष विद्या, ल्प, कम्प्यूटर, वाणिज्य और चतुर्थ तथा दशम स्थान के कारक हैं| ये बुद्धि और वाणी के देवता हैं| इनका सीधा प्रभाव दिमाग से मेहनत वाले कार्यों और वाणी से प्रभावित कार्यों पर पड़ता है, जबकि शरीर में मुख्य रूप से गले और कन्धों पर इसका प्रभाव रहता है| फिलहाल बुध के कुंभ राशि में इस गोचर से विभिन्न राशि वालों के जीवन पर क्या असर होगा, बुध आपकी जन्मपत्रिका में किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही बुध की शुभाशुभ स्थिति में आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेंगे आपके दिन।

मेष राशि

बुध आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपकी संतान शिक्षा के क्षेत्र में आगे रहेगी। आप मेहनत के बल पर धन अर्जित कर पायेंगे। इस दौरान आपकी कोई खास इच्छा भी पूरी हो सकती है। इसके अलावा आप 25 फरवरी तक थोड़े शर्मीले स्वभाव के रहेंगे, लेकिन आप हर कार्य में योग्य भी होंगे। अत: 25 फरवरी तक अपनी इच्छा पूरी करने के लिए और शुभ फल प्राप्त करने के लिए आपको अपने गले में तांबे का पैसा धारण करना चाहिए। अगर धारण नहीं कर सकते तो उसे अपने पास रखिए।इससे आपको शुभ फल प्राप्त करने में आसानी होगी। (फरवरी मासिक राशिफल 2019: इन राशि वाले जातक रहें सचेत, सेहत के लिए ठीक नहीं है ये महीना)

वृष राशि  
बुध आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपने करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। साथ ही आपके पिता के जीवन में भी तरक्की सुनिश्चित होगी। आप अपने कामों को मन लगाकर पूरा करेंगे। 25 फरवरी तक आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी। साथ ही इस दौरान आपकी तिजोरियां मोतियों से भर जायेगी, यानि आपकी आर्थिक स्थिति हर तरह से बेहतर बनी रहेगी। इसके अलावा अगर आप समुद्री यात्रा के जरिये अपना बिजनेस करते हैं या अब से 25 फरवरी के बीच आप बिजनेस संबंधी किसी समुद्री यात्रा के लिए जा रहे हैं, तो ये यात्रा आपके लिये बड़ी ही लाभदायी होगी। अत: बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए माँ दुर्गा की उपासना करें। हो सके तो इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ भी करें। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। (5 फरवरी को मंगल कर रहा है मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों पर रहेंगे संकट के बादल)

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल