1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 फरवरी को बुध कर चुका है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों पर आएंगे संकट के बादल

7 फरवरी को बुध कर चुका है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों पर आएंगे संकट के बादल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 06, 2019 06:38 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 07:01 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 07:53 तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जायेगी। आपको बता दें कि आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 25 फरवरी, सोमवार को सुबह 09 बजकर 01 मिनट तक यहीं पर रहेंगे।

 Mercury is entering Aquarius
Mercury is entering Aquarius

सिंह राशि
बुध आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाने में परेशानी आ सकती हैं और खासकर कि अपने जीवनसाथी के साथ। आपको उनसे मदद पाने के लिए बहुत कोशिशें करनी पड़ सकती हैं। साथ ही आपके धन में बढ़ोतरी होने के आसार भी कम ही है। अत: 25 फरवरी तक बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए पानी में भिगोये हुए हरे मूंग का मंदिर में दान करें। इससे आपके जीवन में सब कुछ अच्छा होगा।

कन्या राशि
बुध आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपके मुख से निकले हुए शब्द प्रभावशाली होंगे। दूसरे लोग भी आपसे बहुत प्रभावित होंगे। आपका धैर्य आपको लाभ दिलाने में मदद करेगा। शिक्षा संबंधी कार्यों के साथ-साथ कृषि और लेखन कार्यों से भी आपको लाभ होगा। इसके साथ ही 25 फरवरी तक आपके मित्रों की संख्या बढ़ेगी और आपके धन में भी बढ़ोतरी होगी। अत: बुध के शुभ फल प्राप्त करने के लिए  कोई भी शुभ कार्य करने से पहले किसी छोटी कन्या का आशीर्वाद जरूर लें। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल