1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 फरवरी को बुध कर चुका है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों पर आएंगे संकट के बादल

7 फरवरी को बुध कर चुका है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों पर आएंगे संकट के बादल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 06, 2019 06:38 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 07:01 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 07:53 तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जायेगी। आपको बता दें कि आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 25 फरवरी, सोमवार को सुबह 09 बजकर 01 मिनट तक यहीं पर रहेंगे।

 Mercury is entering Aquarius
Mercury is entering Aquarius

धनु राशि
बुध आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आपको अपने कार्यों में भाई-बहनों का हर तरह से सहयोग प्राप्त होगा। आप दूसरों के सामने अपनी बातों को अच्छी तरह रख पायेंगे। आर्थिक रूप से भी 25 फरवरी तक का समय आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। अत: 25 फरवरी तक बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए सुबह उठकर फिटकरी से अपने दांत साफ करें। इससे आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।

मकर राशि
बुध आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको संतान सुख पाने के लिए कोशिशें करनी पड़ेगी। आर्थिक रूप से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही आपको किसी को भी उधार पैसा देने से बचना चाहिए। व्यापार में वृद्धि के लिए भी आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए। अतः बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए और शुभ फल प्राप्त करने के लिए आपको अपने पास चांदी की कोई चीज़ रखनी चाहिए। इससे आपकी परेशानियाँ कम होंगी

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल