1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 फरवरी को बुध कर चुका है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों पर आएंगे संकट के बादल

7 फरवरी को बुध कर चुका है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों पर आएंगे संकट के बादल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 06, 2019 06:38 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 07:01 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 07:53 तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जायेगी। आपको बता दें कि आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 25 फरवरी, सोमवार को सुबह 09 बजकर 01 मिनट तक यहीं पर रहेंगे।

 Mercury is entering Aquarius
Mercury is entering Aquarius

मिथुन राशि
बुध आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। जीवन में भाग्य का साथ बना रहेगा। आपके कामों की गति तेज होगी। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। साथ ही पैसा कमाने के लिये की गई आपकी मेहनत सफल होगी। अत: 25 फरवरी तक बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए लोहे की लाल रंग की गोलियां अपने पास रखें और हरे रंग की चीजों को उपयोग में लाने से बचें। इससे आपको भाग्य का साथ मिलता रहेगा और आपके धन में बढ़ोतरी भी होगी।

कर्क राशि
बुध आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है  आपके साथ-साथ आपके पिता के स्वास्थ्य में भी कुछ गिरावट आ सकती है। साथ ही आपकी माता और संतान को भी किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा आपकी आर्थिक स्थिति भी कुछ खास नहीं रहेगी। तो आज से 25 फरवरी तक बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मिट्टी के बर्तन में पीसी हुई शक्कर डालकर, उस पर ढक्कन लगाकर कहीं विराने में दबा दें। इससे आप सभी परेशानियों से बचे रहने में सफल होंगे और आपको बुध के शुभ फल  प्राप्त होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल