1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 फरवरी को बुध कर चुका है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों पर आएंगे संकट के बादल

7 फरवरी को बुध कर चुका है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों पर आएंगे संकट के बादल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 06, 2019 06:38 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 07:01 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 07:53 तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जायेगी। आपको बता दें कि आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 25 फरवरी, सोमवार को सुबह 09 बजकर 01 मिनट तक यहीं पर रहेंगे।

 Mercury is entering Aquarius
Mercury is entering Aquarius

कुंभ राशि  
बुध आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको राजा के समान सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। साथ
ही आपको भरपूर यश-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको हर तरह के भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति में सहायता प्राप्त होगी। 25 फरवरी तक पैसों से संबंधित आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इस राशि की महिलाओं की स्थिति भी बेहतर रहेगी। आपके करियर में लाभ की स्थिति बनेगी। आपकी संतान को भी लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अत: बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए हरे रंग की वस्तुओं का दान करें। इससे आपकी धन-सम्पति में बढ़ोतरी होगी और करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

मीन राशि
बुध आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको मेहनत के बल पर धन लाभ होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इसके अलावा बहन, बुआ और मौसी के साथ आपके संबंध ठीक बने रहेंगे। जीवनसाथी से भी आपको सुख की प्राप्ति होगी। अगर आप इस दौरान थोड़ा अपने खर्चों पर लगाम लगाकर रखेंगे, तो सब अच्छा होगा। अत: बुध के इन शुभ फलों को प्राप्त करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें। इससे आपके परिवार के सभी सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल